Home उत्तर प्रदेश चोरी की बाइक समेत तमंचे संग धराया आरोपी, गया जेल

चोरी की बाइक समेत तमंचे संग धराया आरोपी, गया जेल

PRATAPGARH NEWS: लीलापुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत चोरी की बाइक समेत आरोपी के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद करने में सफलता ली है। दरोगा दीपक यादव रविवार को फोर्स के साथ चेकिंग पर निकले थे। लोनी नदी पुल के समीप बाइक सवार एक आरोपी को पुलिस ने संदिग्ध दशा में धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी सांगीपुर थाना के कुंभापुर निवासी आदित्य सरोज पुत्र रामचंद्र सरोज के पास से एक तमंचा व एक कारतूस भी बरामद हुआ। छानबीन में आरोपी के कब्जे मे मिली बाइक बीती दस मार्च को बाइक चोरी की घटना से जुडी मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज किया है। आरोपी को दोपहर बाद जेल भेज दिया गया।