Home उत्तर प्रदेश चैधरी नौनिहाल और भानु प्रताप क्लब को मिली जीत प्रयागराज। चैधरी नौनिहाल...

चैधरी नौनिहाल और भानु प्रताप क्लब को मिली जीत प्रयागराज। चैधरी नौनिहाल सिंह क्लब और भानु प्रताप सिंह क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर कर्नल एमआर शेरवानी सीनियर डिवीजन लीग में पूरे अंक प्राप्त किये।केपी कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में चैधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 272 रन (शशांक 106 नाबाद, मनु राजा 53, संदीप यादव 36, हर्षित त्रिपाठी 27, कृष्ण यादव 3/55, उदय प्रताप सिंह, सौरभ त्रिपाठी, हर्ष शर्मा एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में नेताजी सुभाषचंद्र बोस क्लब की टीम 38 ओवर में 218 रन (सुहैब खान 83, रवि कुमार 36, उदय प्रताप सिंह 32, सत्येंद्र यादव 23, अभिनय मिश्रा 3/32, मनु राजा 2/30, अभिषेक यादव 2/30, सुमित पांडेय 2/54) पर सिमट गई। मैच में विपिन यादव व अरुण कुमार अंपायर एवं प्रीतेश सोनकर स्कोरर रहे।