Home उत्तर प्रदेश चुनावी मशीनों की सुरक्षा पर डीएम सख्त, वीवीपैट वेयरहाउस का किया औचक...

चुनावी मशीनों की सुरक्षा पर डीएम सख्त, वीवीपैट वेयरहाउस का किया औचक निरीक्षण

JAUNPUR NEWS: जिले में चुनावी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। गुरुवार को जिलाधिकारी  सैमुअल पॉल एन.के. ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, रख-रखाव और अभिलेखों की बारीकी से जांच की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता भी परखी और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहनी चाहिए तथा सभी सीसीटीवी कैमरे हर समय सक्रिय अवस्था में रहें, ताकि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) परमानंद झा, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।