Home उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारी में रहें कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय हों: डिप्टी...

चुनाव की तैयारी में रहें कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय हों: डिप्टी सीएम

2027 में साइकिल सैफई जाएगी: डिप्टी सीएम

PRAYAGRAJ NEWS: शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान कहा कि चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं है। कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर काम करें और चुनाव के लिए तैयार रहें। जनता का भरोसा है भाजपा पर। केंद्र व प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी काम किया है उसे जनता तक पहुंचाने में ढिलाई न बरतें। अभी सरकारी अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया। महिला सशक्तिकरण को लेकर कई काम हुए हैं। गरीब किसानों युवाओं के लिए डबल इंजन सरकार ने कई उल्लेखनीय काम किए हैं। इन सभी विषयों को लोगों तक पहुंचाने का काम करें पार्टी कार्यकर्ता। विपक्ष भ्रम फैलाने के अलावा कुछ नहीं कर सकता। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घायु की कामना की। डिप्टी सीएम ने विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी और कहा कि आने वाली पढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा करना हमारा दायित्व है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूरे प्रदेश में पौधे लगाए जा रहे हैं।  गाजीपुर में हुए इनकाउंटर व पुलिस पर पथराव को लेकर रखिलेश यादव द्वारा सवाल उठाने को लेकर कहा कि घटना की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश यादव द्वारा बीजेपी कार्यकर्ता किसके एजेंट बनकर काम कर रहे हैं ? के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव ऊल जुलूल बयान देते रहते हैं। पहले बिहार और अब पश्चिम बंगाल में जिसका साथ दिया उसके चुनाव हारने से वे तनाव में रहते हैं। 2027 में साइकिल सैफई जाएगी। अखिलेश यादव 2027 में जो मुंगेरी लाल का सपना देख रहे थे वो चकनाचूर हो गया है।
पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना
डिप्टी सीएम ने भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कार्यकर्ता महेंद्र तिवारी, मनोज पांडेय, सत्येंद्र कुशवाहा, सुशील केसरवानी, रंजीत गुप्ता के घर उनके परिजनों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। डिप्टी सीएम ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए दुख की इस घड़ी में उन्हें संबल प्रदान किया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख में पूरा भाजपा परिवार साथ खड़ा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत अभिनदंन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पुलिस लाइन हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, डॉ शैलेश पांडेय, अनुज कुशवाहा, रमेश पासी, विक्रम भदौरिया, कविता पटेल, विनोद प्रजापति, राजेंद्र मिश्र, पार्षद राजू शुक्ला, विजय द्विवेदी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, शुभम सिंह, निर्दोष सिंह गोलू, आशीष द्विवेदी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।