MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को विधानसभा मड़िहान में मड़िहान के लिए एक महत्वपूर्ण विकास कार्य को साकार रूप मिला। चुनार राजगढ़ मार्ग पर उदित नगर वाया बड़ागांव मार्ग तक आसान और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लंबाई 08.450 किलोमीटर 07 मीटर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण सड़क निर्माण परियोजना को लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग ₹29.71 करोड़ है,जिसमें से ₹05.94 करोड़ की धनराशि प्रथम चरण मे अवमुक्त कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगातार प्रयास एवं विशेष आग्रह किया। उनके अथक प्रयासों और निरंतर पहल का ही परिणाम है कि यह चौड़ीकरण सड़क अब स्वीकृत होकर निर्माण प्रक्रिया की ओर अग्रसर है। इस सड़क के बन जाने से क्षेत्रीय लोगों को तेज और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के आर्थिक और शैक्षिक विकास को नई गति मिलेगी। क्षेत्रीय जनता मे इस निर्णय से विशेष हर्ष है,और विधायक ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।







