MIRZAPUR NEWS: (विजय शंकर पाण्डेय) चुनार नगर पालिका क्षेत्र स्वच्छता के मामले में लगातार नई पहचान बना रहा है। चुनार नगर पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद का कहना है कि चुनार को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता है।
सुबह से ही नगर पालिका के कर्मचारी सड़क, गली और नालों की सफाई में जुट जाते हैं। नियमित सफाई व्यवस्था के कारण मंदिर से लेकर मस्जिद तक सभी मार्ग चमकते नज़र आते हैं।
चेयरमैन मंसूर अहमद ने शहर में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ विकास कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया है। जगह-जगह स्ट्रीट लाइटें लगने से रात में गलियां रोशन रहती हैं। अधिकारियों के साथ बैठकों में चेयरमैन लगातार निर्देश देते हैं कि जनता की सुविधा और स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखा जाए। उनकी कार्यशैली और जनता से जुड़ाव को देखते हुए नागरिकों ने उन्हें लगातार तीन बार चेयरमैन के पद पर चुना है।
स्थानीय लोग बताते हैं कि मंसूर अहमद की अगुवाई में चुनार नगर का विकास राजधानी एक्सप्रेस की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। स्वच्छता और विकास कार्यों से नगरवासियों के चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहती है।







