ETAWA NEWS: थाना इकदिल क्षेत्र के गांव लोहिया दौलतपुर में खुलेआम बिक रही शराब को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पीड़ित श्यामसुंदर पुत्र स्व. पुल्लूलाल ने थाना इकदिल में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि गांव के ही मुरलीधर पुत्र जीवाराम द्वारा अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। श्यामसुंदर का आरोप है कि जब उन्होंने शराब बिक्री का विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और झगड़े की नौबत आ गई। गांव की महिलाओं ने भी घटना का कड़ा विरोध जताया और एकजुट होकर श्यामसुंदर के समर्थन में आवाज बुलंद की। ग्रामीणों का कहना है कि चितभवन चौकी से कुछ ही दूरी पर खुलेआम अवैध शराब बिकना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से शराब बिक्री के चलते गांव में विवाद और झगड़े की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाई जाए और गांव में शांति व्यवस्था बहाल की जाए। शराब की बिक्री पर रोक की मांग करने वाले ग्रामीणों के नाम:. श्रीप्रभा शिवकुमार. रेखा देवी गीता देवी चंदा देवी. रेखा देवी. रचना कुमारी अंजलीअंकित सपना देवी. आरती सीमा देवी मुनीरा सुनीता देवी शिवानी शब्बीर पुष्पा देवी. रामगोपाल प्रदीप कुमार. रिंकू. सपन कुमार







