Home उत्तर प्रदेश चार वार्डों में विकास कार्यों का नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया उदघाटन

चार वार्डों में विकास कार्यों का नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया उदघाटन

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के तीन वार्डों संगमोहाल, बथुआ, शिवपुर और पुरानी दशमी वार्डों में जनहित से जुड़े कार्यों का लोकार्पण किया।संगमोहाल वार्ड में दो स्थानों पर सीसी सड़क, नाली, कवर का कार्य, शिवपुर वार्ड में रेहड़ा स्थित अस्पताल के पास बड़े ट्यूबवेल और बथुआ वार्ड में बिटुमिन रोड निर्माण नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा कराया गया है। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज नगर में एक साथ विभिन्न वार्डों में जनहितैषी विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर प्रिय नगर वासियों के सेवा हेतु विकास की नई सौगात समर्पित किया।ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएंगी।  इस मौके पर सभासद मंजू देवी, गोवर्धन यादव, इंद्रजीत सिंह पटेल, हुकुम चन्द मौर्या, सतीश उपाध्याय, भावेश शर्मा, रमन कुमार, राजकुमार दुबे, सचिन जायसवाल, गोपाल अग्रवाल, विकास गुप्ता, रमाशंकर वर्मा, उपकार मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, राहुल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।