PRAYAGRAJ NEWS: शुक्रवार को बहादुरगंज के रहने वाले शरिफ खान 25 वर्ष पुत्र शाहजहां अपने कुछ काम से मुट्ठीगंज थाने की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी रस्ते में चाइनीज़ मंझे की चपेट में आ गए। मंझे की धार इतनी खतरनाक थी कि पल भर में गर्दन को काट दिया। किसी तरह मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे मित्र फैजी ने मंझे को हाथ से पकड़ लिया। युवक बाल बाल बड़ी अनहोनी होने से बच गया। गर्दन से खून गिरते देख युवक को लेकर उसका मित्र नजदीकी अस्पताल तुरन्त पहुंचा सही समय उपचार होने से युवक की जान बच गई। युवक की मित्र फैजी का भी हाथ खून लाल हो गया। उत्तर प्रदेश में चाइनीज़ मंझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और जानलेवा घटनाओं को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख भी अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज़ मंझे के बढ़ते घटनाओं को संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंधित चाइनीज़ मंझे की बिक्री,भंडारण और उपयोग पर किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए। हाल के महीनों में कई शहरों और कस्बों से ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। जहां चाइनीज़ मंझे की वजह से राहगीर, दोपहिया वाहन सवार और पक्षी गंभीर रूप से घायल हुए या उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश बाद भी अधिकारियों कान में जू तक नहीं रेंगी रही। हाल ही में होली के त्यौहार के दिन पतंग बाजों ने धड़ल्ले चाइनीज़ मंझे का इस्तेमाल किया जिसके चलते कई लोग मंझे के शिकार हुए। चाइनीज़ मंझे बाजारों में प्रतिबंध होने के बाद भी इसकी उपलब्धता कैसे हो रही है यह बड़ा सवाल है। प्रशासन चाइनीज़ मंझे बेचने वाले दुकानदारों को चिन्हित कर सख्ती अपनाए नहीं इसी तरह हर दिन होती रही रहेगी घटनाएं।







