Home उत्तर प्रदेश चहुंओर धूम मचा रहा है फिल्म संत तुकाराम के चर्चित गीत माऊली...

चहुंओर धूम मचा रहा है फिल्म संत तुकाराम के चर्चित गीत माऊली माऊली

पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी के गीत एवं संगीत से बढ़ा है बेल्हा का गौरव

PRATAPGARH NEWS: गायकी के क्षेत्र में देश विदेश में बेल्हा का गौरव बढ़ाने वाले आवाज के जादूगर कहे जाने वाले, सुप्रसिद्ध गायक सुरेश वाडकर से गायकी का मूल मंत्र सीखने वाले, बेल्हा की उर्वरा भूमि पर के लाल पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी ने हिंदी फिल्म संत तुकाराम में अपने संगीत एवं गीत का जलवा बिखेरा है। यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को एक साथ पूरे देश में रिलीज हुई है,फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की तादाद बढ़ी हुई है। करज़ोन फिल्म्स और आदित्य ओम की हिंदी फ़िल्म संत तुकाराम के चर्चित गीत माऊली माऊली के संगीतकार और गायक रवि त्रिपाठी ने  बताया कि महाराष्ट्र की संत परंपरा के आधार स्तंभ संत तुकाराम के जीवन चरित्र पर आधारित हिंदी फ़िल्म में संगीत देने और गाने का अवसर एक सौभाग्य जैसा है,आज के समय में जहाँ भाषा विवाद, क्षेत्र वाद का ज़हर समाज में बोया जा रहा है,वही पर महाराष्ट्र की धरती के पूज्य संत तुकाराम जी की जीवन गाथा हिंदी में बना कर पूरे देश ही नहीं विश्व में पहुचाने का प्रयत्न हमे एक सूत्र में पिरोने का काम करता है। उन्होंने बताया कि मराठी फिल्मों के सुप्रसिद्ध नायक सुबोध भावे ने संत तुकाराम जी की भूमिका निभायी है और हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार संजय मिश्रा,अरुण गोविल,शिशिर शर्मा , शीना चौहान और शिवा सूर्यवंशी आदि इस में अलग अलग भूमिकाओं में है । बता दे कि पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी इसके पूर्व संगीत और लाइव शो परफॉर्मर में अपनी अद्भुत प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत है। इतना ही नहीं चीन के गुआंगझाऊ में आयोजित एशियन गेम्स 2010 के समापन समारोह में 4000 चाइनीज सहयोगी कलाकारों के साथ भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इतना ही नहीं रवि के विषय में बात करें तो वह इंडियन आइडल 2 के मेगा फाइनलिस्ट रहे हैं और एनडीटीवी रामायण सीरियल में रविंद्र जैन के लिए अनेकों गाने गाए। देवों के देव महादेव और शिरडी साईं बाबा जैसे प्रसिद्ध धारावाहिकों में नागेंद्रहराय और ओम जय साईनाथ जैसे प्रसिद्ध गीत गाये । अक्षय कुमार की फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में बप्पी लहरी के लिए गाना गा चुके हैं। नेहा कक्कड़ के साथ “क्लोजअप परफॉर्मर” नामक रियलिटी शो के होस्ट रहे हैं। दूरदर्शन और वेव ओटीटी पर प्रसारित हो रहे फौजी -२ वेब सीरीज में रवि त्रिपाठी का गाया गीत मिजाज बड़ा काफ़ी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया इस कि आगामी कई फिल्मों के लिए संगीत दिया है, जिसमें सुरेश वाडकर, सोनू निगम, कैलाश खेर,शान ,अंकित तिवारी ,पलक मूछल और  मालिनी अवस्थी जैसे प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी भी आवाज़ दी है । इन  सबके बावजूद रवि त्रिपाठी सामाजिक कार्यों में  सक्रिय रूप से शामिल हैं और अपने मिट्टी की महक दिल में संजोये आज भी बेल्हा में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों अपना अमूल्य योगदान प्रदान करते हैं। रवि के सरलता सौम्यता से यहां पर लोगों के जेहन में समाये हुए हैं। बेल्हा  की छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए जनपद के लालगंज  में एक संगीत विद्यालय संचालित करते हैं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा घुइसरनाथ धाम और शिवाला मंदिर पूरे ईश्वर नाथ में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों का हौसला अफजाई किया करते हैं। वर्तमान समय में रिलीज हुई हिंदी फिल्म संत तुकाराम के रवि के चर्चित गीत माऊली – माऊली शोशल मीडिया से लेकर चहुं ओर धूम मचाया है।