KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई गांव की एक महिला का आरोप है चबूतरे में मिट्टी लगाने को लेकर उसके रिश्तेदार गाली गलौच कर मारपीट व धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई गांव निवासी राजकुमारी पत्नी उमेश कुमार ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि रविवार की सुबह दस बजे के करीब वह अपने चबूतरे में मिट्टी लगा रही थी, राजकुमारी का आरोप है कि इस दौरान उसका नंद व नंदोई दो लोगों के साथ मिलकर गाली गलौच कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने नंद शोभा , नंदोई रज्जन सहित पुष्पा व हिमांशु के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







