Home उत्तर प्रदेश चबुतरी मैजिकल स्टार अंतिम चार में पहला सेमीफाइनल टाई

चबुतरी मैजिकल स्टार अंतिम चार में पहला सेमीफाइनल टाई

PRAYAGRAJ NEWS: चबुतरी मैजिकल स्टार ने यूथ फैब्रिकेशन को एक रन से हराकर रसूलपुर प्रीमियर लीग (आरपीएल) के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं वसीयाबाद टाइगर और प्रयाग पेंट के बीच खेला गया पहला सेमीफाइनल मुकाबला टाई हो गया। कम रोशनी के कारण मैच को मंगलवार को सुपर ओवर कराया जाएगा। मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में चबुतरी मैजिकल स्टार ने 10 ओवर में छह विकेट पर 88 रन (नईम उल्ला 59, कुतुबुद्दीन 2/17, सुंदरम 2/30) बनाए। जवाब में यूथ फेब्रिकेशन की टीम 10 ओवर में तीन विकेट पर 87 रन (कुतुबुद्दीन 31 नाबाद, संजय शर्मा 20, अरबाज 19, करण, नईमउल्ला व नदीम अहमद एक-एक विकेट) ही बना सकी। मैच से पहले वार्ड नंबर 77 के पूर्व पार्षद वसीम अहमद (गुड्डू) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल प्रयाग पेंट और वसीयाबाद टाइगर के बीच खेला जा रहा था। प्रयाग पेंट ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन (सैयां 46, दिव्यांश 33, देवेंद्र 25, मोहम्मद आरिफ 2/24, फैज अली, सूर्यांश व इमरान एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में वसीयाबाद टाइगर की टीम भी 10 ओवर में चार विकेट पर 130 रन (मोहम्मद आरिफ 59, फैयाज अली 45 नाबाद, दीपेंद्र 2/28, देवेंद्र, जतिन अलवानी एक-एक विकेट) बना सकी। रोशनी कम होने के कारण सुपर ओवर नहीं कराया जा सका अब यह मैच मंगलवार को पूरा कराया जाएगा। इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।