ETAWA NEWS: चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए खुशियों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाया। कार्यक्रम में देवेंद्र पाल सिंह सहायक विकास अधिकारी पंचायत जसवंतनगर के साथ धर्मेंद्र कुमार जिलाध्यक्ष, सौरभ कुमार जिला महामंत्री, शिव मंगलदास जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, जीवन वाल्मीक, विपिन कुमार, जिला उपाध्यक्ष मलखान सिंह, अवधेश कुमार, संतोष कुमार, विपिन कुमार, शिव प्रकाश, सरला देवी, भगवान दास, अन्नू देवी, राजीव कुमार, मनोज कुमार, मुकीम खान, अभयराम, मनोज कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए क्षेत्र में खुशहाली, सौहार्द और भाईचारे की कामना की।







