जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में सीमा कुशवाहा, अंतिमा
विश्वकर्मा,रीता चैहान, मनीता वर्मा, गुड्डी कोल खुशी समेत कई पुरुष भी शामिल
PRAYAGRAJ NEWS: रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज गांव में स्थित 9 अवैध ईंट भट्ठों को बंद करा दिया। ये भट्ठे सरकारी जमीन पर कब्जा कर संचालित किए जा रहे थे और विनियमन शुल्क (रॉयल्टी)भी जमा नहीं किया गया था। जिलाधिकारी प्रयागराज के आदेश और अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। खनन विभाग,राजस्व विभाग (करछना व बारा तहसील) और घूरपुर पुलिसबल ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। मौके पर चल रहेईंट पथाई के कार्य को तत्काल रुकवाया गया और फायरब्रिगेड की मदद से पानी का छिड़काव कर भट्ठों को बंदकराया गया। हवाई पट्टी के पास सरकारी जमीन पर पथाई की गई कच्ची ईंटों को जेसीबी मशीन से तोड़कर नष्ट कर दिया गया। भट्ठा मालिकों को एक दिन के भीतर विनियमन शुल्क जमा करने और सरकारी भूमि को तत्काल खाली करने की हिदायत दी गई है। मेसर्स गणपति ईंट उद्योग से ईंटों से भरा एक ट्रक भी जब्त कर घूरपुर थाना की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।जिन नौ ईंट भट्ठों पर कार्रवाई हुई, उनमें मेसर्स किसान
ब्रिक फील्ड (विनय कुमार पटेल), मेसर्स सतीश ब्रिक फील्ड(सतीश कुमार सिंह), मेसर्स गणपति ईंट उद्योग ( गीता सिंह),मेसर्स ओम साई कृपा ईंट उद्योग (शमशेर सिंह), मेसर्स ओम साई ईंट उद्योग (अनिल सिंह), मेसर्स श्रीराम ब्रिक फील्ड ( गौरव सिंह), मेसर्स मूर्तिकार ईंट उद्योग ( धरमराज सिंह),मेसर्स अयुनीर ब्रिक फील्ड (मोहम्मद सलीम) और मेसर्ससिंह ब्रिक फील्ड (पूरन सिंह) शामिल हैं। खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी ने बताया कि जनपद की अन्य तहसीलों में भी बिना विनियमन शुल्क जमा किए संचालित हो रहे ईंट भट्ठों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कानूनीकार्रवाई की जाएगी।







