Home उत्तर प्रदेश घर से हजारों के जेवरात उड़ा ले गये चोर, दी तहरीर

घर से हजारों के जेवरात उड़ा ले गये चोर, दी तहरीर

PRATAPGARH NEWS: घर में घुसे चोर हजारों के जेवरात चुरा ले गये। घटना को लेकर पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली के सलेम भदारी अठैसा गांव निवासी राममिलन यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीते बुधवार की रात अज्ञात चोर उसके भाई कमलेश यादव के घर में घुस आये। इस दौरान पीड़ित के भाई की नींद खुली तो दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे तमंचा सटा दिया। इसके बाद चोर भाग निकले। पीड़ित ने छानबीन की तो घर में रखे हजारों के जेवरात गायब मिले। शोर सुनकर परिवार के लोग भी जाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर वापस लौट गयी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।