PRATAPGARH NEWS: उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे मना रेहुआ लालगंज गांव निवासिनी सीता देवी पत्नी चंद्रभूषण गौड़ ने थाने पर तहरीर देते हुए कहा कि सोमवार की रात लगभग तीन बजे उसकी नींद खुली तो एक युवक भागता हुआ दिखाई दिया। गुहार लगाई और जब तक ग्रामीण इकट्ठा हुए, तब तक वह भाग निकला। बाद में पीड़िता ने घर के अंदर देखा तो कमरे का ताला टूटा था और बक्सा का सामान बिखरा पड़ा था। उसके मुताबिक बक्सा में रखा लगभग एक लाख का जेवर तथा तीन हजार नगद और मोबाइल फ़ोन चोर लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। उदयपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।







