KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के पांडेयमऊ गांव दो दिन पहले अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात पार कर दिया, पीड़िता की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है। कोखराज थाना क्षेत्र के पाण्डेयमऊ गांव निवासी गुड्डी देवी पत्नी सुभाष कुमार ने कोखराज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात आए चोर उसके घर में घुस गए और कमरे में रखा सोने चांदी के जेवरात पार कर दिया जिसमें चांदी की करधनी, छागल , हाफ पेटी, दो जंजीर, एक क्लिप एवं बेटी रश्मि की शादी के लिए गए आभूषण जिसमे हाफ पेटी , चैन पट्टी , हाथ फूल , पायल , मुंदरी , छागल एवं सोने का झुमका, लाकेट , पुन्नी व नकदी पार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोखराज पुलिस अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







