Home उत्तर प्रदेश घर के बाहर बंधी भैंस व बछड़ा, चोरों ने किया पार, शिकायत,...

घर के बाहर बंधी भैंस व बछड़ा, चोरों ने किया पार, शिकायत, अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव से सात जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर बंधी भैंस व बछड़ा को पार कर दिया, पशुपालक ने खोजबीन के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव निवासी विकास पटेल पुत्र राम भवन पटेल ने शनिवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि अज्ञात वाहन से आए चोरों ने सात जनवरी की रात घर के बाहर बंधी भैंस व उसके बछड़े को पार कर दिया, सुबह जब उठा तो अपनी जगह बंधे मवेशियों नदारत देख खोजबीन किया लेकिन कही पता नहीं चल सका। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।