MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को ग्राम लालपुर नौडिहा, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा क्षेत्र मड़िहान में लोक निर्माण विभाग द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान पूर्व मंत्री एवं मड़िहान के विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने निर्माणाधीन सीसी रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि निर्माण कार्य मानक के विपरीत एवं खराब गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल कार्य रुकवाते हुए मानकों के अनुरूप निर्माण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मोतीलाल सिंह, कैलाश नाथ सिंह सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।







