Home उत्तर प्रदेश ग्लोबल एचीवर अवॉर्ड से सम्मानित हुए डॉ. वी.के. निरंजन

ग्लोबल एचीवर अवॉर्ड से सम्मानित हुए डॉ. वी.के. निरंजन

JHANSI NEWS: जनपद के जाने माने वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी  डॉ. वी.के. निरंजन को ग्लोबल एचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि डॉ. वी.के. निरंजन चिकित्सा के क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, गरीब मलिन बस्तियों में स्वास्थ के बारे में जागरूकता अभियान, समाज सेवा के क्षेत्र, शिक्षा, रोजगार, महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, दहेज प्रथा, कुप्रथाओं के उन्मूलन पर लोगो को जागरूक कर रहे है । डॉ निरंजन के सभी कार्यों को देखते हुए नीति आयोग भारत सरकार के निर्देशन में जीवन जागृति सेवा संस्थान ने डॉ वी के निरंजन को ग्लोबल एचीवर अवॉर्ड, ट्रॉफी, मैडल आदि से सम्मानित किया गया।
इस सम्मान एवम् पुरस्कार से गणमान्य लोगों और समाज में हर्ष है. लोगों ने डॉ निरंजन जी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भविष्य में राष्टीय पुरस्कारों से सम्मानित किये जाने कि माँग की।