Home उत्तर प्रदेश ग्लैमर की दुनिया छोड़ ‘बस्ती की गलियों’ में उतरी इंटरनेशनल सुपरमॉडल: जन्मदिन...

ग्लैमर की दुनिया छोड़ ‘बस्ती की गलियों’ में उतरी इंटरनेशनल सुपरमॉडल: जन्मदिन पर पेश की मानवता की मिसाल!

24
0

प्रातः काल एक्सप्रेस
ब्यूरो कुशीनगर
गोरखपुर/कुशीनगर: आज के इस डिजिटल युग में जहाँ रईसी का पैमाना फाइव स्टार होटल की पार्टियाँ और लाखों के खर्चे बन गए हैं, वहीं उत्तर प्रदेश की बेटी और इंटरनेशनल सुपरमॉडल प्रीति शर्मा ने सादगी और सेवा की एक ऐसी नई परिभाषा लिखी है, जिसने करोड़ों दिलों को जीत लिया है।

5 अप्रैल को अपने जन्मदिन के खास मौके पर प्रीति शर्मा ने किसी आलीशान रिसॉर्ट या डिस्को को चुनने के बजाय, कुशीनगर के उन मासूम बच्चों के बीच जाना बेहतर समझा जिन्हें समाज की मुख्यधारा अक्सर भूल जाती है। दीप्ती फिल्म प्रोडक्शन हाउस की डायरेक्टर प्रीति ने अपना खास दिन ‘स्लम बस्तियों’ और ग्रामीण स्कूलों के बच्चों के साथ मनाया।

इंटरनेशनल सुपरमॉडल प्रीति शर्मा

प्रीति शर्मा का जन्मदिन केवल केक काटने तक सीमित नहीं रहता,बल्कि यह एक मिशन होता है। कुशीनगर के स्कूलों में बच्चों को किताबें और स्टेशनरी किट बांटी।बच्चों को गिफ्ट्स देकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

वह अपनी सैलरी का एक निश्चित हिस्सा नियमित रूप से इन नेक कार्यों के लिए दान करती हैं।

एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक का सफर तय करने वाली प्रीति शर्मा आज नारी शक्ति का वैश्विक चेहरा हैं। उनकी उपलब्धियां गौरवान्वित करने वाली हैं:मिसेज ग्लोरी ऑफ इंडिया 2023
फेस ऑफ महाराष्ट्र 2021’मदर एंड बेबी’कैटेगरी में जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया कि एक माँ और हाउसवाइफ भी करियर के सर्वोच्च शिखर को छू सकती है।
वही दिल्ली मे युगधारा अचीवर्स अवॉर्ड 2023
राजबाला ट्रस्ट सम्मान 2025 जैसे सम्मानो से भी सम्मानित किया जा चूका है

प्रीति शर्मा आज केवल एक मॉडल नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेस वुमन भी हैं। एक बड़ी कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) के रूप में वह घर, दफ्तर और समाज सेवा के बीच जिस तरह संतुलन बनाती हैं, वह अद्भुत है।

इंटरनेशनल सुपरमॉडल प्रीति शर्मा ने आज यह संदेश दिया है कि इंसान अपने कपड़ों या चमक-धमक से नहीं, बल्कि अपने नेक कर्मों से बड़ा होता है। ग्लैमर की दुनिया की चकाचौंध के बीच उनका यह ‘जमीनी’ अवतार आज की युवा पीढ़ी के लिए एक बड़ी सीख है।