Home उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने एडीएम को सौंपा मांग पत्र

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने एडीएम को सौंपा मांग पत्र

MIRZAPUR NEWS: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन  मीरजापुर ने जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को जिला अध्यक्ष अजय ओझा के नेतृत्व मे एडीएम अजय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष अजय ओझा ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के लिए राज्य मुख्यालय लखनऊ में शासन की ओर से कार्यालय हेतु भवन का आवंटन किया जाए। मान्यता प्राप्त पत्रकारों की तरह ही ग्रामीण पत्रकारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाए। ग्रामीण पत्रकारों को शासन स्तर से बीमा योजना में शामिल किया जाए। लंबे समय से आंचलिक पत्रकारिता कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। ग्रामीण पत्रकारों के विरुद्ध कोई भी प्राथमिक दर्ज करने से पूर्व जिला प्रशासन के किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा अनिवार्य रूप से जांच की जाए।  राज्य एवं जिला स्तर पर स्थाई समिति की भांति तहसील स्तर पर भी प्रशासनिक अफसरों के साथ ग्रामीण पत्रकारों की नियमित बैठकें कराई जाएं. प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना होने पर मृत ग्रामीण पत्रकार के परिजन को ₹5 लाख की सहायता प्रदान की जाए और मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹20 लाख की आर्थिक मदद दी जाए ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध वसूली करने वाले फर्जी पत्रकारों की शिनाख्त कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष अजय ओझा, विंध्याचल मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, प्रदेश आय व्यय निरीक्षक हौसिला त्रिपाठी और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।