Home उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

कादीपुर ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना (जीपीडीपी) अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

SULTANPUR NEWS:  कादीपुर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना (जीपीडीपी) अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिवों, ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। ग्रामीण क्षेत्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में प्रधान, ग्राम पंचायत सचिवों सहित महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मुख्य प्रशिक्षक प्रदीप कुमार तथा सूर्यभान पटेल ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर रोजगार बढ़ाना है ताकि वे अपने हुनर के माध्यम से स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें। साथ ही परिवार की आय में सहयोग दे सकें। संचालन प्रशिक्षक अभय कुमार ने किया। इस अवसर पर बीडीओ राधेश्याम, एडीओ पंचायत अशोक कुमारी, ग्राम पंचायत सचिव गण अतुल सिंह, विनोद कुमार, अरुण कुमार, प्रधान गण मुन्नालाल, धनीराम गौड़, प्रदीप कुमार, पंचायत सहायक गण साक्षी सिंह, माधुरी, शैलेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।