Home इटावा ग्राम निलोई में मंदिर निर्माण का लेकर विवाद ग्राम प्रधान परिवार पर...

ग्राम निलोई में मंदिर निर्माण का लेकर विवाद ग्राम प्रधान परिवार पर कार्य में बाधा डालने का आरोप

ETAWA NEWS: ग्राम पंचायत निलोई में एक मंदिर निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। मोहल्ले के निवासियों ने एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में बताया गया है कि गांव के पश्चिम दिशा में स्थित चामुंडा देवी मंदिर की मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए मोहल्ले वासियों ने सामूहिक चंदा एकत्रित किया है। मोहल्ले वासियों का आरोप है कि ग्राम प्रधान कुसुमलता, उनके पति विमल गौतम और पुत्र रजत गौतम मंदिर के निर्माण और मरम्मत कार्य में बाधा डाल रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मोहल्ले के किसी भी निवासी को मंदिर निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है, केवल ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्य इस कार्य का विरोध कर रहे हैं। शिकायत पत्र में मोहल्ले के कई निवासियों ने हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने अधिकारियों से मंदिर निर्माण और मरम्मत कार्य की अनुमति देने की मांग की है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।