Home उत्तर प्रदेश ग्रापए की सोनभद्र जिला बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न

ग्रापए की सोनभद्र जिला बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न

SONBHADRA NEWS: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जनपदीय त्रैमासिक बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस बैठक में जिला स्तरीय सम्मेलन पर गहन चिंतन किया गया और पत्रकारों के हितार्थ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव “पुष्कर” ने ग्रापए के जिला सम्मेलन के संबंध में अगली बैठक बुलाकर योजना बनाने की बात कही। पत्रकार उत्पीड़न की कोई घटना न होने के कारण इस पर चर्चा नहीं हुई। पत्रकारों के दुर्घटना बीमा विषयक तथ्य पर पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में रॉबर्ट्सगंज तहसील अध्यक्ष विनोद मिश्रा, घोरावल तहसील अध्यक्ष बी. एन. यादव,ओबरा तहसील अध्यक्ष ईश्वरचन्द्र जायसवाल, दुद्धी तहसील अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा, जिला महामंत्री राजेश पाठक, जगदीश तिवारी, अमरेश चन्द्र,जिला कोषाध्यक्ष विजय अग्रहरि अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।  इसके अलावा, कई अन्य पत्रकार और एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक का कुशल संचालन जगदीश तिवारी ने किया। उन्होंने सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कराई और सभी पदाधिकारियों से सुझाव लिए।