Home उत्तर प्रदेश ग्यारह हजार वाट करेंट की चपेट में आने से झुलसा सोनू यादव

ग्यारह हजार वाट करेंट की चपेट में आने से झुलसा सोनू यादव

KUSHINAGAR NEWS: मंगलवार की सुबह खेत में काम करने गए रामकोला थाना क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग निवासी सोनू यादव ग्यारह हजार वाट करेंट की चपेट में आने से झुलस गया ।मौके से जा रहे राहगीरों ने सोनू का बचाव कर रामकोला स्थित सीएचसी पहुंचाया जो प्राथमिक इलाज के बाद  मेडिकल कॉलेज रेफर हो गया।
     सोनू रोज की तरह प्रातःमजदूरी की तलाश में जब अपने गांव से टेकुआटार निकला तो हरिहरपट्टी गांव के एक खेत में काम करने के दौरान सागौन के पेड़ में करेंट उतरने के वजह से चपेट में आ गया और झुलस गया।बगल रोड पर जा रहे राहगीरों ने देखा तो उसका बचाव करते हुए उसे रामकोला स्थित सरकारी  हॉस्पिटल पहुंचाया और उसके परिवारजनों और बिजली विभाग के जिम्मेदारों को सूचना दे दी।लेकिन घटना के पांच घंटे बाद भी जब विभाग का कोई जिम्मेदार सोनू की हालत देखने तक की जहमत नहीं उठाई तो ऐसे में क्षेत्र के प्रति.सदस्य जिला पंचायत बलराम राव हॉस्पिटल पहुंचे और फोन पर बिजली विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी का बोध कराया तो अधिकारी गण भागे भागे हॉस्पिटल पहुंचे ।श्री राव ने  पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए  मां सावित्री के तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के लिए चेताया है।उन्होंने कहा है कि मुकदमा दर्ज नहीं होने और बिजली विभाग के द्वारा उचित मुआवजा नहीं मिलने पर क्षेत्र की जनता के सहयोग से बिजली विभाग के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।जहां सरकार सभी गांव के अंदर जर्जर तार पोल बदलने के लिए करोड़ों खर्चे कर रही है,वहीं विभागीय जिम्मेदार अपनी कमियों पर चादर डाल कर छुपा रहे हैं,मिस रिपोर्टिंग के अभाव में ही यह घटना घटी है।