Home उत्तर प्रदेश गौहनिया ओवरब्रिज के नीचे फेंके जा रहे मृत मवेशी के शव को...

गौहनिया ओवरब्रिज के नीचे फेंके जा रहे मृत मवेशी के शव को सड़क किनारे फेंके जाने से दुर्गंध से राहगीर ग्रामीण परेशान! उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

12
0

जसरा (प्रयागराज): घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनियाओवरब्रिज के नीचे बुंदावा गांव के सामने सड़क किनारे मृत मवेशी फेंके जाने का मामलासामने आया है। इससे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़े-गले मवेशियों की दुर्गंध के कारण इस मार्ग से गुजरना मुश्किल होगया है, वहीं बुंदावा गांव के लोग भी घरों में दुर्गंध से परेशान हैं।जानकारी के अनुसार, एक रिक्शा ट्रॉली चालक आसपास के गांवों से मृत मवेशियों को एकत्र करता है। वह रात के अंधेरे में इन शवों को ट्रॉली पर लादकर उक्त स्थान पर फेंक देता है। बताया गया है कि मवेशी पालक उसे इस कार्य के लिए कुछ पैसे देते हैं।
कई महीनों से लगातार मवेशी फेंके जाने के कारण घटनास्थल पर हड्डियों का ढेर लग गया है। सूखने के बाद कुछ कारोबारी इन सूखी हड्डियों को बड़े वाहनों में भरकर ले जाते हैं, जिन्हें वे बाजार में बेचते हैं। सड़क पर अक्सर आधा दर्जन से अधिक मृत मवेशी पड़े देखे जा सकते हैं।
कुत्ते और कौवे इन शवों को नोचते हैं, जिससे अवशेष आसपास फैल जाते हैं। इस दुर्गंध के कारण कई राहगीरों को तत्काल तबीयत खराब होने और उल्टी आने की शिकायतें मिली हैं। यह दुर्गंध दूर-दूर तक वायुमंडल को दूषित कर रही है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
बुंदावा गांव के महमूद अली, बाबूजी पटेल, उमाकांत यादव,सकलैन अहमद, नियामत हुसैन, दिनेश पटेल, अशोक कुशवाहा और राजेश कुशवाहा ने बताया कि मृत मवेशियों के सड़ने-गलने से वायु प्रदूषण हो रहा है, जिससे राहगीरऔर ग्रामीण दोनों प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मृत मवेशियों को फेंके जाने पर रोक लगाने और फेंके गए शवों को हटवाने की मांग कीहै।
इस संबंध में बारा एसडीएम प्रेरणा गौतम ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने जांच कर मृत मवेशियों को हटवाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं कोरोकने का आश्वासन दिया है।