Home उत्तर प्रदेश गौ माता की पूजा करने वाले लोग ही स्लॉटर हाउस का करते...

गौ माता की पूजा करने वाले लोग ही स्लॉटर हाउस का करते हैं सहयोग:अविमुक्तेश्वरानंद

गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने पर वोट करने का किया आह्वान
PRAYAGRAJ NEWS: हिंदू लोक शक्ति इस लोक और परलोक दोनों को सुधारने की पद्धति है। गौ माता की रक्षा हेतु सभी हिंदुओं को आगे आना होगा। जो हिंदू अपनी आंखों के सामने गाय माता की हत्या देखेगा और विरोध नहीं करेगा उसे घोर पाप का भागी बनना पड़ेगा। यह बातें ज्योतिष पीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कोरांव बाजार के पाठशाला परिसर में गविष्टि यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करने के दौरान कहीं। अपने वक्तव्य में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि जो नेता गौ माता को माला पहनाते हैं और उनकी पूजा करते हैं वीडियो बनाते हैं वही लोग स्लॉटर हाउस को मदद करते हैं। ऐसे में गौ माता का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने हिंदू समाज से गौ माता को राष्ट्रमाता और राज्य माता का दर्जा दिलाने के आह्वान पर वोट करने की बात कही। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जो हालात हमारे सनातन प्रधान देश भारत में गौ माता की है वह विदेशों में भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुसलमान ईसाई गाय को पशु मानते हैं हिंदू भी जिस दिन पशु मानने की घोषणा करेगा उसे दिन से मैं अपनी यात्रा से वापस चला जाऊंगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का संस्कृत पाठशाला परिसर में विधिवत पूजन अर्चन भी किया गया। लोगों ने शंकराचार्य का संबोधन सुनने के बाद आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान आयोजक मंडल में पवन कुमार चतुर्वेदी राजू चौबे, प्रमोद मिश्रा पयासी, राजेश पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललन सिंह पटेल, विनय सोनकर, देवेंद्र सिंह पटेल, शिवानी पाल समेत भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।