Home उत्तर प्रदेश गैस सिलिंडर व डीजल, पेट्रोल को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

गैस सिलिंडर व डीजल, पेट्रोल को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर अध्यक्ष भगवान् दत्त पाठक (राजन पाठक) की अध्यक्षता में देश में गैस सिलिंडर की हो रही किल्लत और कालाबाजारी को लेकर एवं जिले में मच्छरों के बढ़ रहे प्रकोप की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। शहर अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि जनता पहले ही महंगाई से परेशान है ऊपर से अब गैस सिलिंडर की किल्लत होने एवं कालाबाजारी से आम जनता बहुत त्रस्त हो गयी है, जल्द से जल्द गैस सिलिंडर की उपलब्धता कराई जाय और काला बाजारी करने वालो के ऊपर कठोर कार्यवाही की जाय, साथ ही जिले में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने का काम भी प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द किया जाये।
   उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान खान, अर्चना चौबे, स्वरूप सिंह कसेरा , रमेश चंद्र प्रजापति  ,वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश दत्त त्रिपाठी,  गणेश दत्त पांडेय, जनार्दन पांडेय ,वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चौधरी, रामपूजन सिंह, महिला शहर अध्यक्ष शबनम अंसारी, मानस मोहिले, अधिवक्ता अंशु पांडेय, अधिवक्ता अंकित अग्रहरि, संतोष कुमार यादव, मधु सैलानी, आकाश जायसवाल, संतोष ओमर, राजन निषाद, विजय दुबे पहाड़ी, सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।