PRAYAGRAJ NEWS: रसोई गैस की किल्लत एवं बढे दाम को लेकर शुक्रवार को सिविल लाइन्स के सुभाष चैक पर सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव अंकिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में धरना दिया गया। धरने में शामिल सपा महिला सभा की पदाधिकारियों ने गैस की किल्लत से निकलने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने, बढे हुए दाम को घटाने एवं बढ़ती महंगाई को कम करने की मांग की गई। धरने में प्रमुख रूप से महिला सभा की प्रदेश सचिव अंकिता श्रीवास्तव, निर्मला यादव, सुषमा यादव, रेनू भारतीय, चंचल, शिवा केसरवानी, आदित्य पटेल, शिवा बागी, सद्दाम अंसारी अजय राजत्रिपाठी, राहुल यादव संदीप विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।







