BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) शुक्रवार को सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) देवीपाटन मंडल राम सागर पति त्रिपाठी द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र गैंसड़ी पर चल रहे एफ. एल. एल. एवं पाठ पुस्तक आधारित प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय ब्लॉक संसाधन केंद्र के दो हाल में 50-50 शिक्षकों के बैच के रूप में 100 शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा था, जिसमें सभी लोग उपस्थित पाए गए। एफ.एल.एन. प्रशिक्षण के तृतीय बैच के चतुर्थ दिवस का प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र गैंसड़ी पर संचालित हो रहा था । सहायक शिक्षा निदेशक द्वारा बताया गया कि एफ.एल.एन. प्रशिक्षण को गंभीरता से लें तथा पूरे समय सभी लोग प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में बताई गई बातों को अपने विद्यालय में पूर्णतः लागू करें। शासन की महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे यू- डाइस पर 2023- 24 के अनुरूप डाटा पूर्ण करें, एक पेड़ मां के नाम एवं इंस्पायर अवार्ड में अधिक से अधिक बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराएं तथा माह में दो बार माता एवं अभिभावक की बैठक सुनिश्चित रूप से आयोजित की जाए। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए । निरीक्षण के समय खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह राणा ने प्रशिक्षण एवं अन्य योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के समय मंडल कॉर्डिनेटर राकेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। संदर्भ दाता के रूप में एआरपी प्रदीप वर्मा, राजेश कुमार, सर्वेश कुमार पाठक एवं रवि उपाध्याय उपस्थित रहे।







