Home उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

थाना ज्ञानपुर व एसओजी की संयुक्त टीम ने अभियुक्त को महाराष्ट्र से किया गिरफतार

BHADOHI NEWS: थाना ज्ञानपुर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने थाना गोपीगंज पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित 25 हजार रुपए के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त अपने सदस्यों के साथ संगठित होकर अपने व अपने गैंग को आर्थिक भौतिक एवं अनुचित दुनियावी लाभ के लिए घरों व दुकानों में सेंधमारी कर सामान व पैसा चोरी करने जैसा अपराध किया जाता था। बुधवार को सरपतहां स्थित पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर एएसपी शुभम अग्रवाल ने खुलासा किया। इस दौरान एएसपी ने बताया कि 24 जुलाई 2023 को थाना गोपीगंज के अंजही मोहाल में मनोज कुमार गुप्ता की दुकान का रात में शटर तोड़कर किराना व जनरल स्टोर के सामान व नगदी चोरी की गई थी। 2 फरवरी 2023 को औराई थाना क्षेत्र के उचेठा गांव में महेश जटाशंकर तिवारी के घर में घुसकर घरेलू व कीमती सामान चोरी कर लिया गया था। हालांकि उसी के दूसरे दिन पुलिस ने रात्रि में सर्रोई-औराई बार्डर स्थित मोरवा नदी की पुलिया पर चेकिंग के दौरान व निशानदेही पर संगठित गिरोह के गैंग लीडर प्रमोद कुमार दुबे पुत्र ओमकारनाथ दूबे निवासी ग्राम बढौना उचेठा थाना औराई सहित कुल 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया था। जिसके कब्जे व निशानदेही से पंजीकृत अभियोगों से संबंधित चोरी के सामान बरामद कर जेल भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि गैंग लीडर प्रमोद दुबे संगठित होकर अपने गैंग के सदस्यों के साथ आर्थिक व भौतिक अनुचित दुनियाबी लाभ के लिए घरों व दुकानों में सेंधमारी कर सामान व पैसा चोरी करने जैसे अपराध कारित करता हैं। इस गैंग के द्वारा किए गए आपराधिक कृत्यों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थाना गोपीगंज पर धारा 3(1) उ.प्र.गिरोह बंद एव समाज विराधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 का अभियोग पंजीकृत कर विधिक करते हुए अभियुक्तों दिनेश कुमार उपाध्याय पुत्र रामदवन उपाध्याय निवासी अवसानपुर थाना चैरी, बृजेश कुमार यादव पुत्र रामधनी यादव निवासी सिधवन गोसाइपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बताया कि गैंग लीडर प्रमोद दुबे पुत्र ओमकारनाथ दूबे निवासी ग्राम बढौना उचेठा थाना औराई मुकदमा उपरोक्त में वांछित व लगातार फरार चल रहा था। जिसके विरुद्ध धारा 82ध्83 सीआरपीसी की कार्रवाई के पश्चात मफरूर घोषित कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था। 18 अगस्त को थाना ज्ञानपुर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्त प्रमोद दुबे को विरार रोड थाना विरार जनपद पालघर महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड लेकर विधिक कार्रवाई के उपरांत आज जेल भेज दिया गया।