Home उत्तर प्रदेश गृह कार्य सहायिकाओं को किया गया सम्मानित

गृह कार्य सहायिकाओं को किया गया सम्मानित

JHANSI NEWS: सदर बाजार महावीर भवन में युग पथ समाज सेवी संस्था के तत्वावधान में गृह कार्य सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रवि पाण्डेय ने श्रम का सम्मान एवम् सामाजिक समरसता का विचार समाज के समक्ष रखा। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित सभी सम्मलित हुआ। सभी, सहायिकाओं को मिठाई, साडी – सूट, बर्तन इत्यादि भेंट किये गये। मनोरंजन कार्यक्रम एवम प्रश्नोत्तरी में सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लेकर  पुरुस्कार जीते। कार्यक्रम के अंत में सामूहिल भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनमोहन गेड़ा, भरत दुबे, ध्रुव अग्रवाल, राजेन्द्र, आर एस निगम, संजय कनौजिया, शंकरलाल अग्रवाल, प्रीति नेवालकर, अरुण विलगैया, कंचन खंडेलवाल, अनीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रबंधक प्रदीप जैन एवम नीरज  पाण्डेय संचालन व आभार व्यक्त किया। आलोक तिवारी ने निशेष योगदान दिया।