अबीर-गुलाल लगाकर कराया मुंह मीठा, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील
FATEHPUR NEWS: होली के पावन पर्व पर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष एवं सुजानपुर ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने एक अनूठी पहल करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ होली का उत्सव मनाया। उन्होंने समाज की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों को अबीर-गुलाल लगाकर मुंह मीठा कराया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हेमलता पटेल ने कहा कि जब पूरा देश अपने परिवार के साथ त्योहार मनाता है, तब पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जनता की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके साथ खुशियां बांटना सम्मान और गर्व की बात है। उन्होंने सभी जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है, इसलिए इसे शांति और मर्यादा के साथ मनाएं। इस दौरान मौजूद लोगों ने भी पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और समाज में भाईचारे का संदेश दिया।







