JHANSI NEWS: भारत विकास परिषद मुख्य शाखा झांसी के शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी एवं मुख्य अतिथि बृज किशोर प्रधानाचार्य के आतिथ्य में महाराजा अग्रसेन
विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिवपुरी रोड, झांसी में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानंद, भारत माता एवं सरस्वती जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर 31 आचार्य एवं आचार्याओं को सम्मानित किया गया। साथ ही शाखा की तीन शिक्षिकाओं में मधुपासी, प्रभा यादव एवं भावना सराया का भी सम्मान किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि भारत में गुरु शिष्य संबंधों की एक आदर्श परंपरा रही है। गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समान आदर्श परंपरा की संरक्षण एवं संवर्धन का प्रयास है, साथ ही यह शिक्षा एवं अभिलेख के अंतिम स्तर पर प्रतिबंध का एक माध्यम भी है। यह प्रकल्प गुरु और शिष्य के मध्य से आध्यात्मिक शिक्षा का सृजन करता है और छात्रों के लिए इस मूल को विकसित किया जाता है कि गुरु के मार्गदर्शन के बिना प्रगति की संभावना नहीं है तो दूसरी ओर उनके शिक्षकों के तीन अनुयायी शिष्टाचार, क्षमाशीलता और कर्तव्य निष्ठा को ग्रहण करते हुए यह भाव दिया जाता है कि उनके शीर्ष देश के भावी करणधार को गुरु उत्तरदायित्व की सलाह दी जाती है। प्रधानाचार्य जी ने शाखा के सभी सदस्यों द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित करने पर सभी का आभार व्यक्त किया. अंत में प्रधानाचार्य जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के संयोजक हितेश शर्मा एवं रोहित जायसवाल जी के द्वारा सफलतापूर्वक कार्यक्रम को संयोजित किया गया। गुरू वंदन छात्र वंदन कार्यक्रम में सुरेखा जायसवाल, मोनिका अग्रवाल, भवानी शंकर अग्रवाल, दिनेश यादव, अशोक पासी उपस्थित रहे। अंत में शाखा सचिव अमित सराया ने आभार व्यक्त किया।







