Home आस्था गुरु का पुरवा गांव में सुदामा चरित्र व परीक्षित मोह की कथा...

गुरु का पुरवा गांव में सुदामा चरित्र व परीक्षित मोह की कथा सुन भावविभोर हुए श्रोतागण

KAUSHAMBI NEWS:  विकास खण्ड सिराथू के बरीपुर गांव का मजरा गुरु का पुरवा गांव के शिव कुटी में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण में शनिवार को कथा वाचक विद्या धर त्रिपाठी (मधुप महराज) ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत की कथा ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का मार्ग दिखाती है, कथा वाचक ने वर्तमान समाज में व्याप्त अत्याचार, कुरीति, अनाचार और व्यभिचार को दूर कर एक सुंदर और संगठित समाज के निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने गीता के सार के माध्यम से प्रेम और भक्ति के साथ आचरण सुधारने पर जोर दिया । सातवें दिन सुदामा चरित्र व परीक्षित मोह के प्रसंगों ने उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान समिति द्वारा प्रतिदिन भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में आयोजन समिति के आयोजक शिव करन तिवारी, अनिल कुमार त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी,दिनेश त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, धीरेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिपाठी,नरेंद्र त्रिपाठी, संगम लाल तिवारी सहित काफी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही।