Home उत्तर प्रदेश गीता ज्ञानयज्ञ शिक्षक सम्मान आठ को यूपी बोर्ड के सचिव भगवती...

गीता ज्ञानयज्ञ शिक्षक सम्मान आठ को यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह है मुख्य अतिथि

107
0

प्रयागराज। सनातन एकता मिशन की ओर से गीता ज्ञानयज्ञ शिक्षक सम्मान आठ अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से जगत तारन गोल्डेन जुबिली इण्टर कालेज बालसन चैराहा के रवीन्द्रालय सभागार में होने जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह है जबकि अध्यक्षता जगद्गुरु नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य जी महराज श्रृंगवेरपुर धाम करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक और सनातन एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं अशोक कुमार पाठक ने बताया कि सनातन धर्म के आधार स्तम्भ श्रीमद्भागवद् गीता के ज्ञान को बच्चों अर्थात भविष्य की पीढ़ी को दिया जा रहा है जिससे कि वह सनातन धर्म संस्कृति को संरक्षित करते हुए उससे जीवनोपयोगी बातें सीख सकें। गीता का कर्मविज्ञान युवाओ को अपना जीवन संवारने के लिए कोड आफ कन्डक्ट की तरह हैस
सनातन एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं अशोक कुमार पाठक ने बताया कि सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ आई ए एस व प्रसिद्ध कथावाचक पं अशोक कुमार हरिवंश (छत्तीसगढ़) ,मुख्य स्थायी अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद शीतला प्रसाद गौड़, ए सी पी विमल कुमार मिश्र, जे डी प्रयागराज मण्डल आर एन विश्वकर्मा , डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप, डी आई ओ एस पीएन सिंह, एडी बेसिक संजय कुशवाहा जी हैं। उन्होंने बताया कि गीता गीता ज्ञान यज्ञ में प्रचार-प्रसार और सहयोग के लिए सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्यो, शिक्षको और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। अतिथियों का स्वागत जगत तारन गोल्डेन जुबली की प्रधानाचार्या श्रीमती सुष्मिता कानूनगो करेगी जबकि संचालन डा प्रभाकर त्रिपाठी करेंगे।