Home उत्तर प्रदेश गीज गांव में बच्चे का गड्ढे में मिला शव: घर से 100...

गीज गांव में बच्चे का गड्ढे में मिला शव: घर से 100 मीटर दूर गड्ढे में उतराती मिली डेड बॉडी पुलिस जांच में जुटी

PRAYAGRAJ NEWS: बारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गींज गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर लापता हुए 6 वर्षीय मासूम का शव घर से लगभग 100 मीटर दूर पानी से भरे खदान में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजाबाबू पुत्र संजय उर्फ कृष्णा के रूप में हुई है। राजाबाबू अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता संजय उर्फ कृष्णा गांव में रहकर मजदूरी करते हैं और किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम करीब 4 बजे राजाबाबू अचानक घर से लापता हो गया था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने बारा थाना पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने भी तलाश शुरू कर दी थी।मंगलवार सुबह करीब 8 बजे गांव के कुछ बच्चे खेलते समय घर के पास स्थित पानी भरे खदान के पास पहुंचे, जहां उन्होंने पानी में एक शव उतराता हुआ देखा। बच्चों ने तुरंत इसकी जानकारी गांव वालों को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब शव को बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान राजा बाबू हुई।