Home इटावा गाय को बचाने में कार डंपर से टकराई, बड़ा हादसा टला

गाय को बचाने में कार डंपर से टकराई, बड़ा हादसा टला

ETAWA NEWS: राष्ट्रीय राजमार्ग पर  मंगलवार को आगरा से इटावा जाने वाली सड़क पर बृजेश भुवनेश पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया।जानकारी के अनुसार इटावा की ओर जा रही एक कार ने पेट्रोल पंप के पास डंपर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान अचानक सड़क पर गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में कार सीधा डंपर में जा घुसी। जोरदार टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक डंपर और कार चालक अपने-अपने वाहनों सहित घटनास्थल से जा चुके थे।गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा पशुओं की वजह से आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका जताते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की।