Home उत्तर प्रदेश गाजे-बाजे पर नाचते थिरकते हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रमोद तिवारी का किया गर्मजोशी...

गाजे-बाजे पर नाचते थिरकते हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रमोद तिवारी का किया गर्मजोशी से स्वागत

अगई सीमा से लालगंज तक हाईवे किनारे ग्रामीणों ने सांसद प्रमोद पर की पुष्पवर्षा
PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी का शुक्रवार को रामपुर खास पहुंचने पर अभूतपूर्व स्वागत हुआ दिखा। जिले की अगई सीमा पर जैसे ही सांसद प्रमोद तिवारी पहुंचे यहां इंतजार कर रहे हजारों की तादात में उमड़े कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत का भाव देख सांसद प्रमोद तिवारी के चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ प्रसन्नता भी झलकती दिखी। यहां ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज व चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू की अगुवाई में सांसद प्रमोद तिवारी का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। डीजे की धुन पर नाचते गाते समर्थकांे में सांसद प्रमोद तिवारी के स्वागत को लेकर उमंग व उत्साह सिर चढ़कर बोलता दिखा। आधा दर्जन से अधिक जेसीबी सवार उत्साही युवाओं को जगह जगह सांसद प्रमोद तिवारी का पुष्पवर्षा में मगन देखा गया। रानीगंज कैथौला बाजार में परसुराम चैराहा पर समाजसेवी पप्पू तिवारी तथा पूर्व प्रधान रामचन्द्र तिवारी व पूर्व प्रमुख ददन सिंह, छोटे सिंह तथा रवि सिंह आदि के संयोजन में व्यापारियों द्वारा भी पुष्प वर्षा के जरिए प्रमोद तिवारी का जोरदार स्वागत हुआ दिखा। अर्जुनपुर मोड़, सारीपुर मोड़, रायपुर तियाई बाजार, कैथौला, रामगंज बाजार, देउम चैराहा में भी सांसद प्रमोद तिवारी के स्वागत के लिए ग्रामीणों तथा महिलाओं की बड़ी संख्या में हाईवे के दोनों किनारों पर उत्साहित देखा गया। स्वागत के जोशीले माहौल के बीच निर्धारित समय पर अगई सीमा पर पहुंचे सांसद प्रमोद तिवारी अपने अगले कार्यक्रमों के लिए घंटों विलम्ब में भी देखे गये। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, केडी मिश्रा, आशीष उपाध्याय, पूर्व प्रमुख भुवनेश्वर शुक्ल, डाॅ. अमिताभ शुक्ल, लालजी यादव, रघुनाथ सरोज, अरविन्द सिंह, अनिल महेश, विकास मिश्र, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, दारा सिंह, शिवबहादुर सरोज, छोटे लाल सरोज, रामसुंदर पटेल, रामू मिश्र, हृदयनारायण मिश्र, आचार्य विद्याधर पटेल, संजय बघेल, राजू मिश्रा, उदय शंकर दुबे, राकेश चतुर्वेदी, पवन शुक्ला, कमल सिंह, जय सिंह, अतुल शुक्ला, त्रिभू तिवारी, सत्येन्द्र सिंह, राहुल मिश्रा, सत्यम मिश्रा, चंदन पाण्डेय, जितेन्द्र द्विवेदी, विनय पाण्डेय, मोनू पाण्डेय, झंझटी सिंह, सोनू तिवारी, रामबोध शुक्ला, मुरलीधर तिवारी, कुबेरपति मिश्र, मनोज तिवारी, आशुतोष शुक्ला, पंकज मिश्रा, प्रीतेन्द्र ओझा, लवलेश पटेल, राम सिंह पटेल, लालजी पटेल, राकेश चतुर्वेदी, अजीत सिंह, पिं्रस दुबे, अक्षत तिवारी, महानंद पाण्डेय, शैलेन्द्र चर्तुवेदी, मंटू उपाध्याय, महंथ द्विवेदी, माता प्रसाद शुक्ला, प्रमोद दुबे, अवनीश शुक्ला, संजय द्विवेदी, जितिन तिवारी, रिंकू पाण्डेय, बृजेन्द्र मिश्र, धीरेन्द्र पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, श्रीधर तिवारी, सिंटू मिश्रा, दिनेश मिश्र, वीरेन्द्र सिंह, जगदीश सरोज आदि रहे।