Home उत्तर प्रदेश गाजीपुर पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

गाजीपुर पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

जबरन धर्म परिवर्तन का लगा था आरोप

FATEHPUR NEWS: जिले की गाजीपुर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हसीन पुत्र हासिम (42 वर्ष) गाजीपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बुधवार की देर शाम औगासी रोड स्थित नफीस किराना स्टोर के पास से आरोपी को पकड़ा। हसीन के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। थाना गाजीपुर पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 366, 368, 376डी, 323, 504, 506, 120बी के साथ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5(1) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी में वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिनाथ सिंह, उप निरीक्षक हिमांशू सिंह, कांस्टेबल ललित मिश्र और कांस्टेबल बॉबी सिंह की टीम शामिल थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।