Home उत्तर प्रदेश गांववासियों को डीएम ने गणना प्रपत्र प्रक्रिया को समझाया

गांववासियों को डीएम ने गणना प्रपत्र प्रक्रिया को समझाया

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत डीएम व एसपी ने गांवों में जाकर बीएलओ द्वारा वितरित किए जा रहे गणना प्रपत्र का किया निरीक्षण
BHADOHI NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेश कुमार व एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जनपद में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को प्री-प्रिंटेड गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहे कार्य का गांवों में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। अभियान के अंतर्गत विकासखंड डीघ के कवलापुर गांव में डीएम व एसपी की उपस्थिति में बीएलओ ने गणना प्रपत्र वितरित किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने गांवों में जाकर ग्रामीणों को समझाया कि इस विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाना है। ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर जाकर दो प्रतियों में गणना प्रपत्र प्रदान कर रहे हैं और उन्हें फॉर्म भरने में मदद भी दे रहे है। मतदाता द्वारा हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा करने पर उन्हें पावती भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी 1256 बूथों पर यह अभियान एक साथ चलाया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और बीएलओ सक्रिय रूप से इस कार्य में जुटे हुए हैं। बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र सौंपे जाने का कार्य जारी है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं में अभियान के प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है।मतदाता आयोग की वेबसाइट से भी गणना प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रमुख तिथियों के अनुसार गणना प्रपत्र का वितरण एवं संकलन 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक होगा। आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 9 दिसंबर को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां 8 जनवरी 2026 तक स्वीकार की जाएंगे। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 7 फरवरी को किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए अपनी प्रविष्टियों को सही-सही भरें। जिससे “शुद्ध निर्वाचक नामावली-मज़बूत लोकतंत्र” के लक्ष्य को सफल बनाया जा सकें।