Home उत्तर प्रदेश गांव के एक युवक पर नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप, मुकदमा...

गांव के एक युवक पर नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि गांव का एक युवक उसकी नाबालिक बहन को भगा ले गया है, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव का एक युवक उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बहन को भगा ले गया है, पीड़ित के मुताबिक उसकी बहन घर से आठ हजार की नकदी व चैन पट्टी भी लेकर गई है, पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने बघेलापुर गांव निवासी बड़कू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।