Home उत्तर प्रदेश गाँधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में विदाई समारोह सम्पन्न

गाँधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में विदाई समारोह सम्पन्न

शिक्षा से ही सफलता अरुण केसरवानी

KAUSHAMBI NEWS:  नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के अंतर्गत गांधी मेमोरियल इंटर कालेज दारानगर में शुक्रवार को कक्षा दसवीं व बारहवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह भव्य तरीके से मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम की अध्यक्ष रागिनी अरुण केशरवानी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय महाविद्यालय सिराथू के प्रधानाचार्य संजय प्रसाद शर्मा ने किया वहीं संचालन शिक्षक फजरान ने किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य लालचंद्र सोनकर ने आए हुए सभी अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसका उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर छात्र-छात्राओं को भावपूर्ण विदाई दी।इस अवसर पर छात्रों के चेहरों पर भविष्य को लेकर उत्साह और विद्यालय से विदाई की भावुकता दोनों दिखाई दी।छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और अपने स्कूल जीवन की यादें साझा की।इस दौरान मुख्य अतिथि रागिनी अरुण केशरवानी ने कक्षा दसवीं व बारहवीं के सभी छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों को मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया।कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष अरुण केशरवानी ने छात्रों को निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेघावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजय त्रिपाठी, उपप्रबंधक सुरेन्द्र त्रिपाठी, रामसुभग त्रिपाठी, शिव प्रताप, सुधांशु उपाध्याय, विमल त्रिपाठी, ओमकार नाथ तिवारी, पुष्पा पांडेय सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।