Home उत्तर प्रदेश गमगीन माहौल में दफन हुआ दुर्घटना में मृत छात्रों का शव

गमगीन माहौल में दफन हुआ दुर्घटना में मृत छात्रों का शव

PRATAPGARH NEWS: अनियंत्रित कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत की घटना में गुरूवार की देर रात पीएम के बाद शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजनों ने शुक्रवार को नमाज के बाद दोनों छात्रों के शव को दफन किया। उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआ लालगंज निवासी मो0 आलम और पूरे खुदाबक्श उछापुर निवासी महफूज रायबरेली जनपद के करहिया बाजार स्थित कम्प्यूटर सेण्टर में कम्प्यूटर कोर्स की पढ़ाई करने जाते थे। बीते गुरूवार की दोपहर वह पढ़ाई करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रायबरेली जनपद में ही कोतवाली सलोन के नुरूददीनपुर के पास अनियंत्रित कंटेनर की चपेट में आने से दोनों छात्रों की मौत हो गयी थी। पीएम के बाद रात में शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। परिजनों ने शुक्रवार को नमाज के बाद दोनों शवों को दफन किया। दुर्घटना से मृतक परिवार के लोग गमगीन हैं।