Home उत्तर प्रदेश गन्ना किसान अपना मोबाइल नंबर तथा बैंक खाता संख्या अवश्य मिलान कर...

गन्ना किसान अपना मोबाइल नंबर तथा बैंक खाता संख्या अवश्य मिलान कर लें : जिला गन्ना अधिकारी

गन्ना किसानों ने बताया गन्ना का दाम न बढ़ने से गन्ना बोना कम कर दिए हैं 

KUSHINAGAR NEWS: सरकारी गन्ना विकास समिति का कसया परिक्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर में जिला गन्ना अधिकारी कुशीनगर हुदा सिद्धकी ने गन्ना सर्वे  सट्टा प्रदर्शन का निरीक्षण किया । बैठे किसानों को जिला गन्ना अधिकारी ने बताया सभी गन्ना किसान अपना मोबाइल नंबर बैंक खाता संख्या चेक कर लें, मिलान कर ले, क्योंकि पर्ची का मैसेज उसी मोबाइल नंबर  पर तथा गन्ना मूल्य भुगतान  इसी खाता संख्या में बैंक में आता है जो आप ने दिया हैl जिला गन्ना अधिकारी ने गांव के गन्ना पर्यवेक्षक  विनोद राव को निर्देश दिया कि जिन कृषकों का कृषि योग्य भूमि से गन्ना रकबा क्षेत्रफल अधिक है उसको किसान हित में ठीक कर लें, सिद्दीकी ने कुछ किसानों की सर्वे के अनुसार पेडी पौधा गन्ना प्रजाति, कुल गन्ना क्षेत्रफल पढ़कर बताया, समझाया,,गन्ना विकास के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं के द्वारा, बताया शरद काल ट्रेंच विधि से गन्ने की अधिक उपज देने वाली प्रजाति को.0118 को.शा 13231 . 19231 को.लक 16202 बोने हेतु सुझाव दिया l,गन्ने की खेती में श्रमिकों की समस्या को दूर करने गन्ना कृषि  यंत्रों को अनुदान पर देने ,उत्पादन लागत को कम करने, किसान की आय बढ़ाने के क्षेत्र ढाढा चीनी मिल के इस प्रयास की सराहना की सर्वे सट्टा प्रदर्शन में उपस्थित, प्रमुख किसान महेंद्र सिंह, रमाशंकर ,संगीता देवी, चंद्रभान, प्रदीप पटेल, उमेश सिंह, आदि ने बताया गन्ने का दाम न बढ़ाने ,गन्ने की खेती में लागत बढ़ने ,के कारण गन्ना बोना कम कर रहे हैं। किसान
उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर के पूर्व सहायक निर्देशक गन्ना विशेषज्ञ ओमप्रकाश गुप्ता ने ढाढा चीनी मिल परिक्षेत्र में चलाया जा रहे हैं। विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी चयनित गांव का  नाम भी दिया। प्रशिक्षण लेने के लिए अनुरोध किया। सर्व सट्टा प्रदर्शन में कसया गन्ना समिति के सचिव सुरेंद्र चौहान गन्ना प्रबंधक डी.एस शर्मा आदि  उपस्थित रहे।