Home उत्तर प्रदेश गणेश विसर्जन व कारागार का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

गणेश विसर्जन व कारागार का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

JAUNPUR NEWS: जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जायज़ा लेते हुए घाट पर सफाई, बैरिकेडिंग, रोशनी व सुरक्षा व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने पर ज़ोर दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ संग जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया, जहाँ बैरकों की तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जेल की सुरक्षा, भोजन व स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की गई।