Home आस्था गणेश जी ने पढ़ाया यातायात का पाठ, हेलमेट पहनने के लिए दिए...

गणेश जी ने पढ़ाया यातायात का पाठ, हेलमेट पहनने के लिए दिए गुलाब के फूल

JHANSI NEWS: सड़क सुरक्षा हेतु लोगों को जागरूक करने के कार्य विभिन्न माध्यमों से अनवरत रूप से जारी हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जैसा की आदेश पारित किया है कि “नो हेलमेट नो फ्यूल “उसका अनुपालन विभिन्न सरकारी विभाग भी कर रहे हैं क्योंकि गणेश उत्सव का पावन पर्व चल रहा है ऐसे में यातायात पुलिस में ट्रैफिक चीफ वार्डन व सड़क सुरक्षा समिति की सदस्य सुश्री प्रगति शर्मा  व दीप शिखा शर्मा द्वारा बालक निष्कर्ष शर्मा ने गणेश जी के स्वरूप में पेट्रोल पंपों पर जाकर दो पहिया वाहन चालको, जो हेलमेट नहीं लगाए थे उन्हें गुलाब का फूल देकर समझाया कि सिर पर हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है यह हमारे जीवन के लिए व हमारे परिवार के लिए उपयोगी है  साथ में गणेश जी ने   यह भी कहा कि मैं आप सभी का जीवन बचाने के लिए ही धरती पर आया हूं ,पेट्रोल पंप पर उपस्थित वाहन चालकों ने गणेश जी को आश्वासन दिया कि हम सब सदैव हेलमेट पहनेंगे।