टॉपर बच्चों को पढ़ने हेतु भेंट किया टेबल
PRATAPGARH NEWS: भूपेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ एवं प्रभाकर यादव खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता के मार्गदर्शन में मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह विकास क्षेत्र मान्धाता में शुक्रवार को गणित ओलंपियाड परीक्षा संपन्न कराई गई। शनिवार को विद्यालय स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा परिणाम घोषित किया गया कक्षा 6 में रुखसार बानों , कक्षा 7 में नंदिनी पाल तथा कक्षा 8 में आर्यन मौर्य प्रथम स्थान प्राप्त करके टॉपर रहे। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद फरहीन ने सभी बच्चों को माल्यार्पण करके सम्मानित किया तथा सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए टेबल उपहार स्वरूप प्रदान किया। शिक्षक फरहीम ने अपने वक्तव्य में आगे कहा कि कभी भी कोई भी बच्चा टॉप कर सकता है यह परिणाम आश्चर्यजनक परिणाम है। परिश्रम करने वाला कोई भी बच्चा आश्चर्यजनक परिणाम दे सकता है। इस परीक्षा में न्यूनतम 70% अंक पाना अनिवार्य था जिसमें कक्षा 7 की नंदिनी पाल 90%, कक्षा आठ का आर्यन मौर्य 80% तथा रुखसार बानो कक्षा 6 ने 75% अंक प्राप्त किया। यह सभी बच्चे ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश कुमार अग्रहरि शिक्षक पितामह यादव गणित शिक्षक अखिलेश प्रताप सिंह विज्ञान शिक्षण कौशल प्रताप सिंह रोशन तथा नीतू वर्मा उपस्थित रहे। सभी विजेता बच्चों को भूपेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ तथा प्रभाकर यादव खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता एवं सुरेश कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।







