Home आस्था गणपति गजानन के जयकारो से गूंज उठा बाघराय,

गणपति गजानन के जयकारो से गूंज उठा बाघराय,

दस दिनो पूजा अर्चना के बाद आयोजित हुआ भंडारा,

PRATAPGARH NEWS: सार्वजनिक श्रीगणेश पूजा उत्सव समारोह के समापन पर बाघराय शिवमंदिर परिसर मे भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे मे मौजूद हजारो भक्तो ने गणपति गजानन के जयकारो के बीच  हजारो भक्तो ने महाप्रसाद ग्रहण किया।महा प्रसाद पाने के लिए भक्तो मे अपार उत्साह छाया रहा।भंडारे  की व्यवस्था सुचारू रूप से सम्पन्न होने के लिए सैकडो कार्यकर्ता लगे रहे।कुल भंडारे के महाप्रसाद के वितरण के लिए बारह काउन्टर बनाए गये थे। स्वयंसेवी कार्यकर्ता मुस्तैदी से लगे रहे। बाघराय पुलिस भी तैनात रही व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए। थानाध्यक्ष श्रवणकुमार भी मौजूद रहे आचार्य सर्वेशमणि महराज ने कहा कि श्रीगणेशजी सर्वपूज्य है बिना इनकी आराधना के कोई शुभ मंगलकार्य प्रारंम नही होता   बाघराय क्षेत्र मे श्रीगणेश जी की विशेष कृपा है। इस मौके पर यश केशरवानी, सूरज गुप्ता,उत्तम पाल,विनय केशरवानी, शुभम केशरवानी, सौरभ, आकाश गुप्ता, संजय केशरवानी, ऋषि गुप्ता, रामचरन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार तिलोकपुर मिसरान गांव मे श्रीगणेश पूजा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया व्यवस्था मे अनुराग मिश्र,तरून शारदाप्रसाद,सूर्यमणि शुक्ल, संजय मिश्र, राम मिश्र मौजूद रहे.